
अपने पैतृक ग्राम करहरा की ग्राम पंचायत से अपनी राजनीति को प्रारंम्भ करने वाले जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) मूलतः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जादौन ठाकुर जाति में जन्मे हैं। करहरा ग्रामसभा के अंतर्गत करहरा, नगला खुशहाली एवं नगला नंदे ग्राम आते हैं। जयवीर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं।
जयवीर सिंह जीवनी
नाम | जयवीर सिंह |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
पद | पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री |
जन्म | 2 अक्टूबर 1958 |
गाँव | करहरा |
पिता | वेदपाल सिंह (बाबूजी) |
पत्नी | रीता सिंह |
संतान | 2 पुत्र, 1 पुत्री |
सोशल मीडिया | ![]() |
राजनीतिक यात्रा
पिताजी के सामाजिक समरसता के विचारों से प्रेरित होकर राजनैतिक क्षेत्र में रूचि बढ़ी एवं छात्र जीवन से ही यूथ कांग्रेस में कार्यरत रहे। वर्ष 2002 में प्रथम बार विधायक के रूप में चुने गए। वर्ष 2024 में BJP ने मैनपुरी लोकसभा सीट से ठाकुर जयवीर सिंह को उम्मीदवार के रूप में उतारा था, जहाँ इनका सीधा मुकाबला सपा की दिग्गज नेता डिंपल यादव जोकि अखिलेश यादव की पत्नी से था।
- 1984 से कांग्रेस कमेटी अरांव, फिरोजाबाद के अध्यक्ष रहे।
- 1988 में करहरा ग्रामसभा (करहरा, नगला खुशहाली, नगला नंदे) के प्रधान रहे।
- 1999 में जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष रहे।
- 2002 में मैनपुरी की घिरोर सीट से विधायक निर्वाचित हुए।
- 2003 में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री नियुक्त हुए।
- 2007 से सिंचाई राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यरत रहे।
- 2022 में मैनपुरी सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनाए गए।
परिवार
साधारण परिवार में जन्में जयवीर सिंह के पिता श्री वेदपाल सिंह एक प्राइमरी शिक्षक थे। ठाकुर जयवीर सिंह पूरा परिवार ही राजनीति रूप से सक्रिय हैं। उनके बड़े बेटे अतुल प्रताप सिंह फिरोजाबाद जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। बड़ी पुत्रबधू अमृता सिंह ब्लॉक प्रमुख, तथा छोटी पुत्रबधू हर्षिता सिंह फिरोजाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। जयवीर सिंह के परिवार के प्रमुख व्यवसाय कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप, गुंजन रिसोर्ट और मार्बल्स है।